Skip to main content
दूध एक वरदान (सम्पूर्णपोषाहार)
दूध वह चाहे गाय का हो या भैंस का हो पोषक तत्वों व खनिज से भरपूर होता है इस कारण इन्हें सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
दूध प्रोटीन का अच्छा स्रोत है इसे नियमित लेने से मांसपेशियां मजबूत होती है दांतो और हड्डियों के विकास के लिए कैल्शियम की ज्यादा जरूरत होती है इसमें प्रचुर कैल्शियम दांत व हड्डियों को मजबूत करता है दूध से तो त्वचा भी चमकती है नहाने के पानी में दूध मिलाकर नहाने से भी त्वचा में चमक आती है।
बच्चों के लिए मां के दूध के बाद गाय का दूध अच्छा माना जाता है आयुर्वेद के अनुसार यह बुद्धि को बढ़ाने वाला, उम्र के अनुसार दूध को सही तरीके से लेने से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास सही तरीके से होगा।
आयुर्वेद में काली गाय का दूध सर्वोत्तम बताया गया है वहीं भुरी और चितकबरी गाय का दूध वात नाशक होता है, पीली गाय का दूध वात के साथ पित्त नाशक भी होता है, सफेद गाय का दूध कफप्रद है।
दूध पीने की मात्रा व्यक्ति की पाचन क्षमता पर निर्भर करती है रात में दूध पीना सबसे अच्छा माना जाता है ,सुबह छाछ मक्खन का प्रयोग सर्वोत्तम होता है बच्चों व बुजुर्गों को दूध की ज्यादा जरूरत होती है।
दूध में पाए जाने वाले प्रमुख तत्वों है।
प्रोटीन -100 मिलीलीटर दूध में प्रोटीन की मात्रा 16% से 18% होती है।
फैटवसा -100 मिलीलीटर दूध में कुल वसा की मात्रा 4% से 7% तक होती है ऐसे लोग जिन्हें खाना नहीं पचता, डाइटिंग या जिमिंग करते हैं उनके लिए दूध सबसे अच्छा आहार है।
कार्बोहाइड्रेट -दूध में कुल कार्बोहाइड्रेट 12 से 13 ग्राम प्रति 100 मिलीलीटर होता है।
कैलोरी- 100 मिलीलीटर दूध में कैलोरी की मात्रा 66 - 110 के बीच में होती है यह मात्रा गाय और भैंस का होने के कारण भिन्न-भिन्न होती है गाय के दूध में जहां यह मात्रा कम होती है वही भैंस के दूध में मात्रा अधिकतम होती है।
कैल्शियम- दूध में कैल्शियम की मात्रा 27% से 41% के बीच में होती है,इसमें प्रचुर मात्रा में मैग्नीशियम ,पोटेशियम ,फॉस्फोरस व सोडियम होता है विटामिन ए की मात्रा 7% से 9% के बीच में होती है।
कोलेस्ट्रोल - दूध में बहुत कम मात्रा में कोलेस्ट्रोल होता है यह पीसीओडी, हाइपरटेंशन,किडनी रोग, और मोटापे से पीड़ित लोगों के लिए लाभकारी होता है दूध से निकलने वाला घी, पित्त को शांत करता है।
विटामिन -मिनरल्स -दुध में सोडियम की मात्रा 105 मिलीग्राम से 127 मिलीग्राम के बीच में होते हैं, यह महिलाओं और बच्चों के लिए बहुत ज्यादा उपयोगी रहता है, तथा इसमें आयरन की मात्रा 2% तक होती है।
पानी -100 मिलीलीटर दूध में इसके कुल वजन का 87% तक पानी होता है यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है।
दूध शरीर में वायरस अटैक को कम करता है। इसमें शरीर को सुरक्षा देने वाले कई तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को बाहरी कीटाणुओं से रक्षा करते हैं। फैरीब्रो तत्व याददाश्त को बढ़ाता है।
दूध में कैरोटीन पाया जाता है जो विटामिंस की पूर्ति करता है। तुरंत निकला हुआ दूध नेत्र ज्योति विकार,कैंसर वह कई जटिल रोगों को दूर करने वाला होता है। यह तर्क शक्ति को भी बढ़ाता है। यह सात धातुओ - रस, रक्त,मांस,वेद,अस्थि,मज्जा और शुक्र वर्धक होता है।
यह शरीर को सुचारू कार्य करने में भी मदद करता है इसलिए इसे सर्व रोग नाशक भी कहा जाता है ।
दूध में पाया जाने वाला तत्व स्ट्रोनसीएन मस्तिष्क के विकास के लिए फायदेमंद है। इसमें तर्क शक्ति बढ़ाने वाले भी तत्व पाए जाते हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो रखते हुए नाड़ियों में होने वाली रुकावट हो सही करता है।
Comments
Post a Comment