Skip to main content
सूखे भारतीय आंवले के स्वास्थ्य लाभ (आंवला) ।।
आंवला:
अंग्रेजी नाम-Indian Gooseberry
वैज्ञानिक नाम-Emblica Officinalis
रासायनिक संगठन:
आंवले के 100 ग्राम रस में 921 मि.ग्रा. और गुर्दे में 720 मि.ग्रा. विटामिन सी,जल की मात्रा 81.2 मि.ग्रा., प्रोटीन .5 मि.ग्रा., वसा 0.1 मि.ग्रा., खनिज द्रव्य 0.7 मि.ग्रा., कार्बोहाइड्रेट 14.1 मि.ग्रा., कैल्शियम 0.5 मि.ग्रा., फास्फोरस .02 मि.ग्रा., लोहा 1.2 मि.ग्रा., निकोटीनिक एसिड 0.2 मि.ग्रा. पाए जाते हैं।
इसके अलावा इसमें गैलिक एसिड,टैनिक एसिड, शर्करा(ग्लूकोज ),एल्बुमिन कष्ठोज आदि तत्व पाए जाते हैं।
महर्षि चरक ने चरक संहिता में यौवन को स्थिर रखने वाले पदार्थों में आंवले को सर्वोत्तम माना है।
यह हृदय तथा नाड़ी संस्थान के लिए पौष्टिक फल है यह दिल के दौरे से शरीर की रक्षा करता है।
आंवला मधुर शीतल तथा रुखा है।
आयुर्वेद के अनुसार आंवले में भोजन के सारे आवश्यक 6 रस पाए जाते हैं यह वात,पित्त और कफ रोग को दूर करता है इसलिए से त्रिदोष -नाशक भी कहा जाता है।
आंवले के अनगिनत फायदे हैं।नियमित आंवला खाने से वृद्धावस्था दूरी बनाए रखते हैं आंवले में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
इसका विटामिन सी किसी भी रूप (कच्चा उबला या सुखा)में नष्ट नहीं होता है,बल्कि सूखे आंवले में ताजे आंवले से ज्यादा विटामिन सी होता है ।
आंवले के रस में नारंगी से 20 गुना अधिक विटामिन सी होता है अम्लता के गुण के कारण इसे अॉमला कहा जाता है।
चर्बी,पसीना,कफ, गीलापन और पित्त रोग को नष्ट कर देता है।
खट्टी चीजों में से पित्त होता है लेकिन आंवला और अनार पित्त-नाशक है।
आंवला रसायन अग्नि-वर्धक ,रेचक ,बुद्धि-वर्धक, हृदय को बल देने वाला नेत्र ज्योति को बढ़ाने वाला होता है। यह सभी प्रकार के ज्वर का नाशक होता है।
आंवला में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल,एंटी इऩलेमेटरी गुण होते हैं।
आंवले में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कैंसर गुण मौजूद होते हैं।
अगर आप आंवला या आंवले के जूस का सेवन करते हैं, तो आपकी पेट, पाचन-शक्ति और लीवर संबंधी समस्याएं बहुत हद तक कम हो सकती है।
आंवले के सेवन से गैस पीलिया दस्त जैसी समस्याओं को कम किया जा सकता है।पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के के आचार्य बालकृष्ण ने कहा है कि आंवले के सेवन से बुढ़ापा दूर रहता है। यौवन बरकरार रहता है। पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है ।आंखों की रोशनी स्मरण शक्ति बढ़ती है।
यह त्वचा और बालों को पोषण प्रदान करता है।आंवले का चूर्ण प्रजनन शक्ति को बढ़ाने में सहायता करता है महिलाओं में अंडाणु को भी बढ़ाता है तथा बांझपन की समस्या को दूर करता है।
Comments
Post a Comment