रोजमेरी का तेल

रोजमेरी का तेल pic by Hans From Pixabay

रोजमेरी एसेंशियल ऑयल इस पौधे के भाप आसवन से लिया गया तेल है इसकी गंध रोजमेरी के समान ही होती है लेकिन यह तेल  पौधे से बहुत ही मजबूत शाकाहारी और सदाबहार उपक्रम के द्वारा बने होते हैं।
यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है श्वसन प्रणाली तथा तंत्रिका तंत्र के साथ-साथ शरीर के अन्य भागों में भी उपयोगी है।

इसके अनेक भौतिक गुणों के अलावा  रोजमेरी के तेल  को मनुष्य की स्मृति पर प्रभाव डालने वाला, चेतन मन को खोलने और सीखने में सहायता,करने वाला भी कहा जाता है।

रोजमेरी तेल के प्राथमिक लाभ:

पाचन को स्वस्थ बनाने में सहायता करता है
स्वस्थ श्वसन क्रिया में सहायता करता है
तंत्रिका तंत्र में फायदा करने के साथ ही साथ तनाव और थकान को कम करने में मदद करता है।

रोजमेरी तेल के अन्य स्वास्थ्य लाभ:pic from pixabay by monofcus



 - भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से यह तेल मानसिक विस्तार स्पष्ट और अंतर्दृष्टि की क्षमता को बढ़ाता है। यह मानसिक क्रिया के संक्रमण और परिवर्तन के दौरान विशेष रूप से उपयोगी है।

हमारे आस पास जो हो रहा है उसके कारण  हमारे अंदर  जो मानसिक परिवर्तन होते हैं उनमें हमें विचलित होने की बजाए एक जगह एकाग्र होने में मदद करता है।

यह हमें जीवन की प्रक्रिया में विश्वास की भावना पैदा करता है तथा मानसिक परिवर्तनों को आसानी से समझने में हमारी क्षमता को विकसित करता है तथा हमारी क्षमता में विकास पैदा करते हैं।

रोजमेरी तेल के सहायक तेल:
  • रोजमेरी तेल के साथ मेहंदी का तेल लोबान लेवेंडर पिपरमिंट नीलगिरी का तेल बहुत अच्छी तरह के मिश्रित हो जाता है।

  • नीलगिरी और बेग्रमोट का तेल इसमें घुलकर इस के समान ही व्यवहार दिखाता है।


रोजमेरी तेल के लोकप्रिय उपयोग:

पैर के तलवों पर रगड़ने और पेट के निचले भाग में रगड़ने से यह पाचन में सहायता करता है

रोजमेरी तेल की मालिश या इसका छिड़काव सिर पर करने से यह तनाव और थकान को दूर करता है

रोजमेरी तेल की 2-3 बूंदे भोजन या पेय पदार्थों में डालकर उनके स्वाद को कई गुना बढ़ाया जाता है

इसकी एक बूंद को हाथ में डालकर उसे एक साथ रगड़ के हाथ को धीरे धीरे मुंह और नाक के ऊपर घुमाने से तनाव और थकान कुछ ही पलों में गायब हो जाते हैं

रोजमेरी तेल की मालिश हाथ में डालकर नाक और मुंह पर करने से यह शरीर की सभी नसों को खोल देता है तथा हमारे नर्व सिस्टम को जागृत कर देता है।


रोजमेरी तेल को उपयोग में लाने के तरीके:

byhttps://pixabay.com/users/huyenxu94-5033779/



रोजमेरी पिपरमेंट शैंपू -बनाने के लिए आधा कप कैस्टिल साबुन 1/2 कप नारियल का दूध ,  16 बूंदें रोजमेरी तेल और 2 बूंद पिपरमेंट ऑयल की मिलाकर इसे जोर से हिलाएं। इस रोजमेरी पिपरमेंट शैंपू का उपयोग रोजाना करने से यह मस्तिष्क को एकदम ठंडा और तनाव मुक्त बनाता है।

*झुरिया मिटाने वाला मिश्रण(एंटी-रिंकल-ब्लेंड)- बनाने के लिए जेरियम तेल चंदन का तेल लैवेंडर का तेल रोजमेरी का तेल लेमन का तेल को बराबर मात्रा में मिला है इसे पतला करके उपयोग में लें यह मिश्रण शरीर पर लगाने से बढ़ती उम्र के साथ होने वाली दल झुर्रियों को कम कर देता है।

*आंखों का सिरप(आई सिरम)-बनाने के लिए बादाम के तेल की 12 बुंदे ले और उसके साथ समान अनुपात में रोजमेरी और लैवेंडर का तेल मिलाएं इस मिश्रण को मिलाकर इसे रोलर बोतल में डाल कर आंखों के नीचे और आंख की पुतली के ऊपर लगाएं यह सिरम आंखों के नीचे के काले घेरे और लाल आंखों के निदान में काम आता है।

Comments